"अमृतकाल में राष्ट्रीय वैज्ञानिक चेतना का उन्नयन" नामक विषय पर राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन - 2024

सीएसआईआर - उन्नत पदार्थ एवं प्रक्रिय अनुसंधान संस्थान (AMPRI), भोपाल में 30-31 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सत्र में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या की चतुर्थ वर्ष की छात्रा वृंदा वर्मा ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वृंदा वर्मा ने "श्वान स्वास्थ्य के लिए पोषण आवश्यकता" पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य श्वान पालकों के बीच बुनियादी पोषण आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता का आकलन करना था। 

इस अवसर पर आयोजित विज्ञान कवि गोष्ठी में देशभर के प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लिया और विज्ञान कविता पाठ किया। इसी विज्ञान काव्य गोष्ठी में वृंदा वर्मा ने अपनी स्वरचित कविता "श्वान का संग, आहार का रंग" प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने वैज्ञानिक मुद्दों की गहनता को सूक्ष्मता से रेखांकित किया। उनकी कविता ने वहां उपस्थित लोगों को अत्यंत प्रभावित किया और सभी ने कविता की भूरी भूरी प्रशंसा की।