चंद्र शेखर आजाद कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में भव्य तरीके से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी,

छात्रों में प्रसाद का वितरण करते छात्रगण 


खबर चंद्र शेखर आजाद कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरुणा छात्रावास में 26 अगस्त 2024 को भव्य तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई, कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता,प्रोफेसर मुनीश कुमार गंगवार ने कृष्ण पूजन से किए, पूजन के साथ साथ पीएचडी छात्रों के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त पीएचडी छात्रों के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संयोजन कृष्णा पटेल, जयकार सिंह, संजय बाबू, व संजय यादव के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के संयोजक जयकार सिंह व संजय बाबू के अनुसार प्रसाद ग्रहण समारोह में 800 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया, उक्त कार्यक्रम में सूरज मुत्तेमवार, राकेश प्रजापति, वीरेंद्र यादव वीरू, सचिन यादव, हेमेंद्र राज रघुवंशी, शिवम त्रिपाठी, अश्वनी वर्मा, प्रदीप यादव, अभिषेक यादव, धनंजय कुशवाहा, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे,

 सूचना एवं समाचार लेख ✍️ पंकज कुमार यादव 

(Nduat Masti)