शिक्षक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक प्रो. वी. के. सर से आशीर्वाद लेते पंकज और सचिन 

 **NDUAT MASTI टीम ने शिक्षक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक प्रो. वी. के. सर से लिया आशीर्वाद**

आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर **NDUAT MASTI** टीम के सक्रिय सदस्य पंकज यादव और सचिन कुमार (प्रधान पुत्र, सिसौना, बरेली) ने अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक **प्रोफेसर वी. के. सर** से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बताते चलें कि प्रो. वी. के. सर इस समय **चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर** में **नियुक्ति निदेशक, बीज निदेशक और प्रक्षेत्र निदेशक** जैसे महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित कर रहे हैं।

प्रो. वी. के. सर ने कृषि के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, और उनके निर्देशन में विश्वविद्यालय ने अनेक नई ऊंचाइयों को छुआ है। इतने महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत होने और व्यस्तम समय-सारणी के बावजूद, उन्होंने **NDUAT MASTI** टीम को समय दिया और अपने बहुमूल्य सुझावों से प्रोत्साहित किया। 

**NDUAT MASTI** टीम ने प्रो. वी. के. सर का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने लिए प्रेरणादायक माना। शिक्षक दिवस के इस विशेष अवसर पर उनकी उपस्थिति टीम के लिए अत्यंत मूल्यवान रही। 

प्रो. वी. के. सर को शिक्षक दिवस की ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, **NDUAT MASTI** टीम ने यह अनुभव अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।