डॉ. शालिनी पांडे, जिन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या से बी.वी.एससी एंड ए.एच की डिग्री प्राप्त की, अब बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयनित हुई हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है।

डॉ. शालिनी की शैक्षिक यात्रा अद्वितीय रही है। उन्होंने गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना से वेटरनरी माइक्रोबायोलॉजी में एम.वी.एससी और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, 2021 में आईसीएआर से नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। मई 2023 से अगस्त 2024 तक उन्होंने आरपीएस वेटरनरी कॉलेज, महेंद्रगढ़, हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।

डॉ. शालिनी पांडे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता डॉ. जीतेंद्र नाथ पांडे और माता श्रीमती पूनम पांडे को देती हैं। उनके माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

**एनडीयूएटी मस्ती** की ओर से डॉ. शालिनी पांडे को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

डॉ शालिनी पाण्डेय 



डॉ शालिनी पाण्डेय